Posts

Showing posts with the label #स्वतंत्रतादिवस #गरीबी #भारत #आजादी #15अगस्त #स्कूल

ले दादी लड्डू लाया हूँ

Image
आजादी के क्या मायने हैं ये हम स्वतंत्रता दिवस मना के कैसे समझ जाएं। हां ये सच है कि हमें आजाद हुए 72 वर्ष हो गए किन्तु हम कहें कि देश की बहुत बड़ी आवादी अभी गुलाम है तो लोग मूर्ख भी कह सकते हैं। क्या गरीबी किसी गुलामी से कम है? पढ़िए ये कहानी- 8 साल का राहुल स्वतंत्रता दिवस मतलब सिर्फ यही जानता है कि 15 अगस्त को लड्डू मिलता है। सुबह-सुबह वह जल्दी उठता है। कुछ फूल इकट्ठा करता है क्योंकि मास्टर साहब ने बोला है कि सबको फूल लाना है। स्कूल में मास्टर जी सभी बच्चों को कतार में बैठाते हैं। बच्चे भी सारे आए हैं क्योंकि आज मिठाई मिलने वाली है। झंडा से प्रेम सबको होता है किन्तु सभी बच्चों के पास इतने पैसे नहीं कि झंडा खरीद सकें। राहुल के पास भी झंडा नहीं था और उसने कुछ देर के लिए अपने दोस्त गोलू का झंडा थामा था। सारे जहां से अच्छा, ऐ मेरे वतन के लोगों, दे दी हमें आजादी तूने आदि गाने बच्चे बारी-बारी से प्रस्तुत कर रहे हैं। टीचर जी का भाषण भी हो रहा है। पूरा कार्यक्रम हो रहा है लेकिन जो नहीं हो रहा है वो है लड्डू का आना। कुछ देर में लड्डू के डिब्बे आते दिखते हैं और बच्चों का निगाह ...